केरल के इडुक्की में भूस्खलन से तबाही: आठ मकान जमींदोज, एक की मौत, पत्नी घायल
इडुक्की (आरएनआई)। केरल के इडुक्की जिले में शनिवार रात हुए भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा दी। हादसे में 48 वर्षीय बीजू की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संध्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा अदिमाली के मन्नमकंदम क्षेत्र में हुआ, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग NH-85 के चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ का हिस्सा अचानक धंस गया। मलबे में आठ मकान पूरी तरह दब गए।
पुलिस के अनुसार, कॉलोनी के 22 घरों में रह रहे लोगों को शनिवार शाम खतरे के चलते राहत शिविरों में भेज दिया गया था, लेकिन बीजू और संध्या कुछ सामान लेने रात में घर लौट आए थे। रात करीब 10.30 बजे भूस्खलन हुआ और दोनों दब गए। पांच घंटे के बचाव अभियान के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन बीजू ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने एनएच-85 के चौड़ीकरण कार्य को हादसे के लिए जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य असुरक्षित तरीके से और बिना उचित सुरक्षा उपायों के किया जा रहा था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक बीजू के परिवार पर दोहरी मार पड़ी है — उनका बेटा पिछले साल गुजर गया था, जबकि बेटी वर्तमान में कोट्टायम में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



