केदारनाथ से दर्शन कर लौटते समय युवक हुआ लापता
बेटे की तलाश में भटक रहे परिजन
सोनप्रयाग (आरएनआई) अलीगढ़ जिला के जट्टारी थाना क्षेत्र निवासी राहुल शर्मा (उम्र 22 वर्ष), पुत्र वासुदेव शर्मा, 10 जून को शाम लगभग 7:30 बजे केदारनाथ यात्रा से लौटते समय लिनचोली और भीमबली के बीच एक तेज बहाव वाली नदी में फिसलकर लापता हो गया। घटना के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में भटक रहे हैं।
राहुल अपने आठ दोस्तों—कपिल, विष्णु, निखिल, शिवम शर्मा, शिवम पालीवाल, महेश, अंकित और कुनाल—के साथ 8 जून को श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए गया था। वापसी के दौरान वे लोग मुख्य मार्ग के बजाय नदी किनारे एक शॉर्टकट रास्ते से लौट रहे थे। उसी दौरान लिनचोली के पास नदी पार करते समय राहुल का पैर फिसल गया और वह तेज धार में बह गया।
इस हादसे में अन्य पांच युवक—कुनाल, विष्णु, महेश, शिवम शर्मा और शिवम पालीवाल—भी नदी में फँस गए थे, जिन्हें स्थानीय पुलिस व SDRF टीम की तत्परता से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लेकिन राहुल का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों को घटना की जानकारी साथी कपिल चौधरी द्वारा फोन पर दी गई थी। इसके बाद राहुल के परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे और सभी युवकों से पूरी जानकारी प्राप्त की। राहुल के पिता ने थाना सोनप्रयाग में इस संबंध में लिखित तहरीर दी है और प्रशासन से त्वरित खोज अभियान की मांग की है।
राहुल का हुलिया- लंबाई लगभग 6 फीट, रंग गोरा, पहचान कान में सोने की बाली, गले में चांदी की चेन, कलाई में कलावा, पोशाक काली टी-शर्ट और क्रीम कलर का लोअर, शरीर दुबला-पतला, वजन लगभग 58 किलो हैं।
राहुल के माता-पिता ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी राहुल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क करें: 8630500517, 9627164196, 9759857625।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



