कुपोषण उन्मूलन की दिशा में सार्थक पहल : जिलाधिकारी ने किया आहार तालिका व आहार पुस्तिका का विमोचन

Oct 2, 2025 - 19:01
Oct 2, 2025 - 19:01
 0  135
कुपोषण उन्मूलन की दिशा में सार्थक पहल : जिलाधिकारी ने किया आहार तालिका व आहार पुस्तिका का विमोचन

शाहाबाद (आरएनआई) गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग की पहल पर तैयार कुपोषित बच्चों हेतु आहार तालिका एवं आहार पुस्तिका का विमोचन किया गया।

विमोचन समारोह में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, एडीएम (FR), एडीएम (न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सैम एवं मैम (गंभीर व मध्यम कुपोषित) बच्चों के अभिभावकों को आहार पुस्तिका एवं आहार तालिका भेंट की। इसके अतिरिक्त बच्चों को पोषण पोटली, खिलौने और आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें न केवल पोषण संबंधी लाभ मिलेगा बल्कि मानसिक विकास में भी सहयोग होगा।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि – "कुपोषण की समस्या केवल स्वास्थ्य का नहीं बल्कि समाज और भविष्य की पीढ़ी के विकास का प्रश्न है। आहार तालिका व पुस्तिका के नियमित प्रयोग से अभिभावकों को यह समझने में आसानी होगी कि बच्चों को किस उम्र में किस प्रकार का संतुलित आहार देना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी यह पहल कुपोषण की दर कम करने में सहायक सिद्ध होगी।"

कार्यक्रम में अधिकारियों ने अभिभावकों को समझाया कि संतुलित आहार, स्वच्छता एवं समय पर टीकाकरण बच्चों के स्वस्थ भविष्य की बुनियाद है। महिला कल्याण विभाग की ओर से बताया गया कि आहार तालिका का उपयोग न केवल घरों में बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भी किया जाएगा, जिससे कुपोषित बच्चों की पहचान और देखभाल में तेजी आएगी।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि “स्वस्थ बालिका ही स्वस्थ मां और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। कुपोषण मुक्त समाज ही विकासशील भारत का सपना पूरा कर सकता है।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)