किसानों की खाद, बिजली तथा पानी जैसी समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारी निष्पक्ष एवं गुणवत्ता परक तत्काल करायें:- अनुनय झा

Dec 17, 2025 - 18:04
Dec 17, 2025 - 18:06
 0  351
किसानों की खाद, बिजली तथा पानी जैसी समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारी निष्पक्ष एवं गुणवत्ता परक तत्काल करायें:- अनुनय झा

हरदोई (आरएनआई)बीआज विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आहूत किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि जनपद के किसानों की खाद, बिजली तथा पानी जैसी जरूरी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारी अपने विभागीय संशाधनों के अनुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्ता परक तत्काल करायें।

खाद उपलब्ध न होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि खाद सेन्टर समय पर खोले जाये और किसानों को उनकी आवश्यकता एवं जोतवही के आधार पर खाद उपलब्ध करायी जाये तथा किसानों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये। बिजली की समस्या पर सीडीओ ने विघुत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों के ट्रास्फारमर एवं विद्युत लाइन खराब है उन्हें ठीक कराकर किसानों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करायें। नहरों में पानी की शिकायत पर उन्होने नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहर चलने पर किसानों की फसलों के लिए टेल तक पहुंचाने का प्रबन्ध करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उप निदेशक कृषि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डे सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं किसान दलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)