किसान हुंकार महापंचायत को लेकर भाकियू ने बनाई रणनीति, जनपद से बड़ी संख्या में शामिल होंगे किसान

Jul 23, 2025 - 20:08
Jul 23, 2025 - 20:15
 0  135
किसान हुंकार महापंचायत को लेकर भाकियू ने बनाई रणनीति, जनपद से बड़ी संख्या में शामिल होंगे किसान

फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक बुधवार को नहर कालोनी प्रांगण में जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 30 जुलाई को होने वाली किसान यूनियन की हुंकार महापंचायत को लेकर जनपद से किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की समीक्षा की गई। 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह व मध्यांचल जोन के अध्यक्ष सालिगराम यादव रहे। बैठक के दौरान जिले की खराब विद्युत आपूर्ति को सुधारे जाने, धान व अन्य फसलों की बुवाई के लिए नहरों में पर्यात पानी छोड़े जाने, खाद की कालाबाज़ारी रोकने व समितियों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराये जाने समेत किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही तीस जुलाई को प्रयागराज जनपद में किसानों की होने वाली हुंकार महापंचायत की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह व मध्यांचल ज़ोन के अध्यक्ष सालिगराम यादव के प्रथम जनपद आगमन पर फूल-मालाओं से लादकर ज़ोरदार स्वागत किया गया। साथ ही किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर व नवल सिंह पटेल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर  किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने 30 जुलाई को प्रयागराज जनपद में किसानों की होने वाली हुंकार महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनपद से बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं से प्रयागराज पहुँचने व कार्यकम को भव्य बनाने की अपील की। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, देवनारायण पटेल आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0