किशोरी ने किया जान देने का प्रयास
फतेहपुर (आरएनआई) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बडौरी में शनिवार की सुबह मां डाट से क्षुब्ध 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बडौरी गांव निवासी छेदालाल की पुत्री अंजू को आज सुबह उसकी मां ने किसी बात लेकर डाट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



