कालाफहाड़ पर शिवानी ढाबा किया सील, बिना खाद्य पंजीयन का प्रकरण एडीएम न्यायालय में किया प्रस्तुत

Jul 30, 2025 - 21:04
Jul 30, 2025 - 21:08
 0  243
कालाफहाड़ पर शिवानी ढाबा किया सील, बिना खाद्य पंजीयन का प्रकरण एडीएम न्यायालय में किया प्रस्तुत

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कालापहाड़ एबी रोड़, बीनागंज के पास स्थित शिवानी ढाबा का निरीक्षण कर ढाबा से बेसन, सोयाबीन तेल एवं पकौड़ी के सैम्पल जाँच हेतु संग्रहित किए थे। निरीक्षण के दौरान ढाबा संचालक ने अपने ढाबे का जो फूड लाइसेंस प्रस्तुत किया वह वैध नहीं पाया गया। ढाबा संचालक ने वैध खाद्य लाइसेंस अगले कार्यदिवस में कार्यालय को प्रस्तत करने को कहा था। खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उक्त शिवानी ढाबा को शटडाउन करा दिया। 

सदर बाजार, राघौगढ़ स्थित मेसर्स लक्ष्मीनारायण नारायण लाल का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण कर सोयाबीन तेल एवं तिल्ली तेल के सैम्पल जाँच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0