कलोरा बांध का वेस्ट वियर क्षतिग्रस्त – डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलभराव की आशंका, प्रशासन सतर्क

Jul 29, 2025 - 14:26
Jul 29, 2025 - 14:34
 0  108
कलोरा बांध का वेस्ट वियर क्षतिग्रस्त – डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलभराव की आशंका, प्रशासन सतर्क

गुना (आरएनआई) जिले में विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार अत्यधिक वर्षा के कारण कलोरा बांध का वेस्ट वियर क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलभराव की आशंका व्यक्त की जा रही है। संभावित जन-धन हानि को रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रभावित होने की आशंका वाले ग्राम – सिंगापुर, तुमड़ा, कुड़का, बंधा, उमरधा, बनियानी एवं राजस्थान की सीमा से लगे ग्राम मामली और बिलोदा – के निवासियों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और आवश्यकता अनुसार सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से शरण लें।

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में नागरिकों से निम्नलिखित सावधानियां बरतने का अनुरोध किया गया है:

1. नदियों एवं जलभराव वाले स्थानों के निकट न जाएं।

2. आवश्यक दस्तावेज़, दवाइयां व ज़रूरी सामान एकत्र कर तैयार रखें।

3. बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों की विशेष देखभाल करें।

4. प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें।

5. अफवाहों पर ध्यान न दें; केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर विश्वास करें।

6. किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 07542-250415 पर संपर्क करें।

राजस्व विभाग व आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं।रेस्क्यू दल अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि किसी भी संभावित आपदा से निपटा जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0