कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदान की बैटरी युक्त ट्रायसाइकिल

Aug 12, 2025 - 20:55
Aug 12, 2025 - 20:59
 0  270
कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदान की बैटरी युक्त ट्रायसाइकिल

गुना (आरएनआई) गुना शहर के बीजी रोड स्थित हरिजन बस्ती निवासी दिव्यांग  इब्राहिम खान ने मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के समक्ष आवेदन प्रस्‍तुत कर कि वह अस्थिबाधित दिव्‍यांग हैं। साथ उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। ट्राइसाईकिल नहीं होने से चलने एवं अन्‍य कार्य करने में परेशान का सामना करना पडता हैं।

कलेक्टर श्री कन्याल ने उनकी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। प्राप्त निर्देशों पर विभाग ने उसी जनसुनवाई में इब्राहिम खान को बैटरी संचालित ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई। ट्रायसाइकिल मिलने पर इब्राहिम खान ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्‍यक्‍त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0