कलेक्टर द्वारा राघौगढ़ एवं चांचौड़ा का भ्रमण कर प्रस्तावित तहसील कार्यालय भूमि का किया निरीक्षण

Sep 14, 2024 - 21:39
Sep 14, 2024 - 21:39
 0  432
कलेक्टर द्वारा राघौगढ़ एवं चांचौड़ा का भ्रमण कर प्रस्तावित तहसील कार्यालय भूमि का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज राघौगढ़ एवं चांचौड़ा का भ्रमण कर प्रस्तावित तहसील कार्यालय भूमि का निरीक्षण किया गया। 

कलेक्टर द्वारा राघौगढ़ में एबी रोड के सर्विस लाइन के पास तहसील कार्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह लोधी उपस्थित रहे। 

इसी दौरान आज कलेक्टर द्वारा चांचौड़ा का भ्रमण कर एसडीएम ऑफिस का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पुराने एवं जर्जर भवनों को डिसमेंटल की कार्यवाही करने के निर्देश उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री रवि मालवीय को दिए। उन्होंने लोक सेवा केंद्र भवन का निरीक्षण किया तथा लोक सेवा केंद्र के समानांतर ही निर्माण कार्य के निर्देश दिए। आज इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा ग्राम चांचौड़ा में कृषक रामचरण माली के खेत में जाकर उगाई जा रही सब्जियों को देखकर कृषक से जानकारी ली गई। 

आज निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा चांचौड़ा तालाब पहुंचकर वहां जन सहयोग से तालाब की साफ सफाई कार्य करने के भी निर्देश दिए।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0