कलेक्‍टर द्वारा नारोनी, रूठियाई में चौपट नदी की पुलिया का किया निरीक्षण

Jul 19, 2025 - 21:37
Jul 19, 2025 - 21:45
 0  108
कलेक्‍टर द्वारा नारोनी, रूठियाई में चौपट नदी की पुलिया का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा नारोनी,रुठियाई में चौपट नदी के ऊपर बनी पुलिया का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पुलिया की वर्तमान स्थिति, संरचनात्मक मजबूती, जलभराव की स्थिति तथा पुलिया से गुजरने वाले यातायात के दबाव की जानकारी मौके पर ली।

निरीक्षण उपरांत कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ तेजसिंह को निर्देशित किया बारिश के दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिया आवश्यकतानुसार बेरिकेटिंग की जाए, ताकि दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने जल स्तर की सतत्‍ निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने स्थानीय जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए भविष्य  में बाढ़ नियंत्रण एवं जल संरक्षण की दृष्टि से नदी में स्टॉप डैम निर्माण की संभावनाएं तलाशने तथा तकनीकी प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया।

इस दौरान एसडीएम राघौगढ़ विकास कुमार आनंद, डिप्टी कलेक्टर अमित सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0