कन्नौज जिले के छिबरामऊ तिराहे से गांधी प्रतिमा हटाने पर भड़कीं सपा व्यापार सभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा 

Nov 4, 2025 - 20:09
Nov 4, 2025 - 20:11
 0  54
कन्नौज जिले के छिबरामऊ तिराहे से गांधी प्रतिमा हटाने पर भड़कीं सपा व्यापार सभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा 

हरदोई (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आवाहन पर हरदोई समाजवादी व्यापार सभा द्वारा समाजवादी व्यापार सभा, उ०प्र० द्वारा घोषित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिला एवं महानगर संगठनों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर जनपद कन्नौज मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को छिबरामऊ तिराहे से जिला प्रशासन द्वारा हटाने के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन हरदोई जिलाधिकारी महोदय को सौंप कर पुनः ससम्मान प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।     

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार PDA समाज सहित वैश्य (बनिया) के महापुरुषों की प्रतिमा को हटाने का सुनुयोजित षड़यंत्र के साथ अपमानजनक कार्यवाही चल रही है,अभी दिनांक 27-10-2025 को जनपद- सीतापुर के बिसवां में बड़े चौराहे पर बिसवां के गाँधी के नाम से सुविख्यात, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जगन अग्रवाल के परदादा एवं पूर्व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ़ जगन बाबू जी प्रतिमा जिला प्रशासन द्वारा हटाई गई और अब दिनांक 29-10-2025 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र जनपद- कन्नौज के छिबरामऊ में पश्चिमी बाईपास पर छिबरामऊ तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री की प्रतिमा लगाया गया है जोकि अव्यवहारिक और अमर्यादित घटना है,  यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनैतिक दुर्भावनापूर्ण ईर्ष्यालु भावना से परिपूर्ण है,  इस गंभीर प्रकरण को देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुखिया अर्थात समाजवादी पार्टी ने भी अपनी सोशल मीडिया के अधिकृत फेसबुक और एक्स (ट्वीटर) से उठाया है I 

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि देश की आज़ादी में अगुवाई कर भारत देश को आज़ादी दिलाने महान व्यक्ति एवं व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज के महापुरुष महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा को हटाने और अपने महापुरुष के इस अपमानपूर्ण कार्यवाही का समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है I

समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने कहा कि देश के महान सुपूत, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी महात्मा गाँधी जी जोकि इस देश और समाज की अनमोल धरोहर और विरासत हैं, इन्हें राजनीतिक विचारधारा के आधार पर विद्वेष की भावना से उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर जनपद- कन्नौज के जिला प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज सहित पूरे देश के महान महापुरुष की प्रतिमा को हटा कर पूर्व सहकारिता मंत्री की प्रतिमा लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है और हम अपने महान महापुरुष की प्रतिमा हटाये जाने पर इस अपमानजनक कार्यवाही का समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है और इस घटना को वैश्य समाज विरोधी काम करार करती है I 

 प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि  समाजवादी व्यापार सभा आपसे जोरदार तरीके से मांग करती है कि देश के महान सुपूत व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं महापुरुष के सम्मान में तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार और जनपद- कन्नौज जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द परम पूज्यनीय महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पुनः अपने नियत स्थान पर ससम्मान लगवाई जाएं, वरना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री अखिलेश यादव जी से सहमति लेकर अपने व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज महापुरुष के सम्मान में समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल आन्दोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी I

ज्ञापन में मुख्य रूप से सपा व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव दीपू, कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, मोहित गुप्ता, सोनू गुप्ता, विकाश गुप्ता, कमलेश सिंह, श्रवण श्रीवास्तव, रामू गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता बृजेश यादव, सौरभ सिंह, अभयराज सिंह, आशीष शर्मा, राहुल गुप्ता, मुकेश, अटलबिहारी, मोहित दीक्षित, रामू गुप्ता, राम सिंह, शिवम यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, अनुराग यादव, अनुज यादव, नैमिष यादव, त्यागी गुप्ता, रोहित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)