कछौना में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर हुई गोष्ठी, शिक्षक 25 नवंबर को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

Oct 31, 2025 - 19:39
Oct 31, 2025 - 19:47
 0  216
कछौना में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर हुई गोष्ठी, शिक्षक 25 नवंबर को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कछौना में स्थित पटेल सुमित्रा विद्यालय में पुरानी पेंशन को चालू करने के लिए पेंशन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना चालू करने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर जैनुल खान ने संबोधन में कहा निजीकरण आम जनमानस के लिए घातक है। जिसमें जवाब देही न होने के कारण आम जनमानस पर प्रतिकूल असर पड़ता है। गरीब व अमीर के बीच लंबी खांई पैदा हो जाती है। प्रदेशीय सलाहकार ओमप्रकाश कनौजिया ने बताया आज अगर हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी हम लोगों से सवाल करेगी। विजय कुमार बंधु ने कहा एनपीएस  यूपीएस के निजीकरण घातक है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है, सरकार को जगाने के लिए सभी शिक्षक समाज 25 नवंबर दिल्ली में पहुंचकर आंदोलन में प्रतिभाग करें। इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण, कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी गण, मौजूद रहें, कार्यक्रम का संयोजन ब्लॉक संयोजिका माधुरी पटेल ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)