कछौना में आधार कार्ड नामांकन केन्द्र बंद होने से लोग दर-दर भटकने को विवश

Jun 18, 2025 - 23:02
Jun 18, 2025 - 23:05
 0  162
कछौना में आधार कार्ड नामांकन केन्द्र बंद होने से लोग दर-दर भटकने को विवश

कछौना, हरदोई (आरएनआई) वर्तमान समय में कछौना में आधार कार्ड नामांकन केन्द्रों पर कार्य प्रभावित होने के कारण नाम संशोधन, मोबाइल नंबर लगवाने वाले, नया आधार कार्ड बनवाने वाले दर-दर भटकने को विवश है। पूरे मामले की जानकारी जन सरोकार मंच के क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा को अवगत कराई, उन्होंने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर आधार कार्ड नामांकन केन्द्रों को सुचारू रूप से चालू करने के लिए अवगत कराया। वर्तमान समय में आधार कार्ड की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। बिना आधार कार्ड के विद्यालय में प्रवेश, सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ता है। लोग कस्बा सहित दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से नया आधार कार्ड बनवाने हेतु, नाम संशोधन, बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर लगवाने हेतु सुबह से ही केन्द्रों के चक्कर लगाने लगते हैं। परंतु कछौना कस्बा में उपडाक घर व बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा कछौना व ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में आधार कार्ड केंद्र की सुविधा प्रभावित हो रही है। डाकघर में मशीन खराब चल रही है, बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा कछौना में काफी शिकायतों के कारण आधार कार्ड केन्द्र बंद कर दिया गया। वह ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण सुविधा बंद चल रही है। विकासखंड कछौना की लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित है। सुविधा का लाभ न मिल पाने के कारण लोगों के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा नौनिहालों व छात्रों को समस्या हो रही है। उनकी नामांकन प्रक्रिया प्रभावित है।विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मेरा आधार मेरी पहचान स्लोगन लोगों को चिढ़ा रहा है। जनसरोकार मंच के परमेश्वर दयाल व अंकित कुमार ने क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया सहित लोगों ने पूरे मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा से की। विधायक रामपाल वर्मा ने जिला अधिकारी को तत्काल आधार कार्ड केंद्र सुचारू से चालू करने के लिए पत्र लिखकर अवगत कराया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)