कछौना मे विधायक रामपाल वर्मा ने पर्यावरण व पर्यटन की दृष्टि से मातृ वन का किया शुभारंभ
कछौना, हरदोई( आरएनआई )नगर वन कामीपुर कछौना में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने वन क्षेत्र के लोगों को पर्यटन की दृष्टि से मातृ वन का उद्घाटन किया। पंचवटी के रूप में पीपल, बरगद और औषधीय पौधों को रोपित किया। उन्होंने कहा नगर वन कछौना क्षेत्र के लिए सौगात है। यह 24 हेक्टेयर में फैला हुआ है। सरकार की भावपूर्ण अपील एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण व संरक्षण मुहिम में सभी की जन भागीदारी से हमारी धरती हरी भरी हो जाएगी। आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण देने में अपना योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कहा वृक्ष हमें प्राण वायु देते हैं। जिससे मानव सभ्यता जीवित है। इस नगर वन को सबकी भागीदारी से खूबसूरत बनाना है। भविष्य में नगर वन हरा भरा मनमोहक लगेगा। विभिन्न प्रकार के पशु पक्षियों की मूर्तियां जैसे शेर, बाघ, हिरण, तितली के साथ बच्चे आनंद उठा सकेंगे। बच्चों के साथ अभिभावक दो पल सुकून के साथ पर्यावरण के नजदीक जाने का मौका मिलेगा। पूर्व में यह भूमि ऊसर थी। बबूल के पेड़ लगे थे। इस स्थान पर वन विभाग के अथक प्रयास से विभिन्न प्रजाति के पौधे आरोपित किए गए। मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन पार्क, झूले, जिम, बैठने के लिए बेंचे हैं। इस प्रांगण में ममता अमृत सरोवर भी बनाया गया है। इस प्रांगण में बर्फ के पर्वत के रूप में तैयार किया गया है। अमृत सरोवर में पानी व पौधों की सिंचाई के लिए कछौना माइनर से नाली निर्माण कराई गई है। जिससे पानी आसानी से मिलता रहे। इस हरे भरे माहौल प्रकृति का आनंद उठाने का एक मनमोहक पर्यावरण स्थल है।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी तेज तर्रार व पर्यावरण प्रेमी विनय कुमार सिंह, उनकी टीम डीएफओ शशिकांत अमरेश, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, अमर बहादुर वर्मा, अवधेश रावत, उमेश सिंह, अजय बाजपेई, विजय सिंह, अनूप सिंह,अनिल द्विवेदी, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला सहित प्रधानगण व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
2
Angry
0
Sad
0
Wow
0

