औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘छत्रपति संभाजीनगर’, दक्षिण मध्य रेलवे ने किया ऐतिहासिक एलान

Oct 26, 2025 - 12:20
 0  135
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘छत्रपति संभाजीनगर’, दक्षिण मध्य रेलवे ने किया ऐतिहासिक एलान

मुंबई (आरएनआई)। दक्षिण मध्य रेलवे ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन’ कर दिया है। अब यात्रियों को ट्रेनों की घोषणाओं, टिकटों, साइनबोर्ड और डिजिटल डिस्प्ले में यही नया नाम सुनाई देगा।

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नांदेड मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन का नया कोड “CPSN” होगा। रेलवे ने बताया कि यह बदलाव महाराष्ट्र सरकार की अनुशंसा और केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन का नया नाम मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के पराक्रम और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से रखा गया है। सभी प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों की घोषणाओं में नया नाम शामिल कर दिया गया है, और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं।

इससे पहले, केंद्र सरकार ने 2022 में औरंगाबाद शहर का नाम भी छत्रपति संभाजीनगर करने की मंजूरी दी थी। रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन इसी प्रक्रिया का अंतिम चरण माना जा रहा है।

15 अक्तूबर को राज्य सरकार ने इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया था।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महायुति सरकार ने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने और मराठा गौरव को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।

इतिहासकारों के अनुसार, औरंगाबाद रेलवे स्टेशन की स्थापना 1900 में हैदराबाद के सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली खान के शासनकाल में की गई थी। अब यह स्टेशन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों — अजंता और एलोरा की गुफाओं — के नजदीकी प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में जाना जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.