एसपी अशोक कुमार मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई)आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल की गुणवत्ता को परखा।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों, क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम एवं डायल 112 का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में सतर्कता, अनुशासन एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद एवं प्रतिसार निरीक्षक भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने पर बल दिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1



