एसडीएम राघौगढ ने ग्राम विजयपुर में फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने कार्य का किया  निरीक्षण

Mar 1, 2025 - 22:13
Mar 1, 2025 - 22:14
 0  837
एसडीएम राघौगढ ने ग्राम विजयपुर में फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने कार्य का किया  निरीक्षण

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने के लिये फॉर्मर रजिस्ट्री बनाया जाना अनिवार्य है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन में जिले में अभियान के तौर पर फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने के लिये पटवारी एवं सीएससी सेंटर द्वारा कैंप लगाकर कार्यवाही की जा रही है।
 
 इसी क्रम में विगत दिवस अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ विकास कुमार आनंद ने ग्राम विजयपुर में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया गया। जिले के विकासखंड राघौगढ़ के विभिन्न ग्रामों में कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया जा रहा है। कृषक इस हेतु अपने पटवारी से, सर्वेयर से तथा सीएससी सेंटर से फॉर्मर रजिस्ट्री बनवा सकते है।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0