एसआईआर के पीछे असली मंशा एनआरसी’, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Nov 26, 2025 - 15:39
 0  351
एसआईआर के पीछे असली मंशा एनआरसी’, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पीछे असली मंशा एनआरसी लागू करना है। बुधवार को रेड रोड स्थित बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह दावा किया।

सीएम ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी लोगों की नागरिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने संविधान को भारत की संस्कृतियों, भाषाओं और समुदायों की विविधता को जोड़ने वाला दस्तावेज बताते हुए इसे राष्ट्र की रीढ़ करार दिया।

ममता ने एक्स पर साझा पोस्ट में कहा, "इस संविधान दिवस पर मैं हमारे महान संविधान और भारत में हमें जोड़ने वाले महान दस्तावेज के प्रति गहरा सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखना आज हमारी जिम्मेदारी है।

ममता के इस बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जितने आरोप लगाना चाहें, लगा सकती हैं, लेकिन क्या वह देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहती हैं और क्या एक और शाहीन बाग बनाने की कोशिश कर रही हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य की जनता यह सुनिश्चित करेगी कि पश्चिम बंगाल पश्चिमी बांग्लादेश न बने।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि अब ममता बनर्जी को कोई सुनता ही नहीं है, और भाजपा राज्य की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.