एडीएम व एएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
विजयीपुर, फतेहपुर (आरएनआई) विजयीपुर क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी में बाढ़ प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों का अपर जिला अधिकारी राजस्व वित्त अविनाश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सहित खागा एसडीएम अभिनीत कुमार नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम ने बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्र का जायजा लिया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के असहट गांव किशनपुर कस्बा एकडला घाट पर पहुंच राजस्व प्रशासन टीम ने जायजा लेते हुए संबंधितों को हर संभव बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रख पुलिस चैकिया को अलर्ट करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन व राजस्व कानूनगो टीमें लगाई है। यमुना के बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो निगरानी कर रहा है। बाढ से हुई किसानों की फसलों की क्षति आकलन करके मुआवजा देने के साथ-साथ राहत पोषण वितरण सामग्री आवश्यकतानुसार वितरण करने के पुख्ता दिशा निर्देश दिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



