एआरटीओ ने 02 वाहन किये सीज 25 वाहनों का किया चालान
हरदोई (आरएनआई) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविन्द कुमार सिहं ने बताया है कि जनपद मे बिना पूर्ण प्रपत्रो के (फिटनेस, टैक्स, बीमा, परमिट, प्रदूषण नियन्त्रण) संचालित एवं निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलने वाले वाहनों की जाँच की गई, जिसमें एक बस तथा एक ओवरलोड वाहन को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि बिना हेल्मेट के बाइक चला रहे 18 लोगों का चालान किया गया तथा 04 लोगों का सीट बेल्ट ना लगाने पर चालान की कार्यवाही की गयी। कुल 25 लोगों का चालान किया गया। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि अपने प्रपत्र सही करा कर वाहन का संचालन करें, बिना लाइसेंस व अन्य प्रपत्र के वाहन संचालन करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

