उप्र में डबल इंजन की नहीं डपोरशखो की सरकार: आशुतोष पाठक 

Jul 27, 2025 - 17:35
Jul 27, 2025 - 17:36
 0  270
उप्र में डबल इंजन की नहीं डपोरशखो की सरकार: आशुतोष पाठक 

हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की नहीं ढपोरशंखों की सरकार चल रही है, जो सरकारी स्कूल बंद कर बच्चोँ को अनपढ़ बनाना चाहती है ये बात हरदोई में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कार्यक्रम के दौरान कही।

प्रदेश कार्यालय के आवाहन पर हरदोई जनपद के ग्राम पंचायत माधोपुर के प्राथमिक विद्यालय कठईया पहुंचकर थाली और शंख बजाकर "ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ - स्कूल बचाओ" अभियान चलाया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कहा कि इस विद्यालय में लगभग 30 बच्चे अध्ययनरत थे विद्यालय बंद करके उन बच्चोँ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और दूसरी ओर शराब के ठेका को लगातार मंजूरी दी जा रही है।

श्री पाठक ने कहा हरदोई ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसी भी मासूम बच्चे को अनपढ़ नहीं रहने देंगे। श्री पाठक ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के शिक्षित राष्ट्र का सपना कुचलने नहीं देंगे। इस मौके पर शुभम श्रीवास्तव, अमित कुशवाहा, रोशन मिया, अजय सिंह, अमित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)