उज्जैन में BSF का कार्गो प्लेन बनेगा होटल, 40 लाख में खरीदा, 5 लाख में लाया जाएगा दिल्ली से
उज्जैन (आरएनआई) एयरपोर्ट खुलने से पहले शहर में BSF का बड़ा कार्गो प्लेन आएगा। यह प्लेन स्क्रैप का काम करने वाले उज्जैन के दो भाई वीरेंद्र और पुष्पेंद्र कुशवाह ने BSF की टेंडर प्रक्रिया से खरीदा है। दो दिन बाद ये प्लेन उज्जैन पहुंचेगा। इसके बाद दोनों भाई इस प्लेन में 5 रूम का काॅर्टेज बनाएंगे। इसमें लोग रुक भी सकेंगे।
अनंता विलेज फार्म स्टे, शंकरपुर उज्जैन के कुशवाह बंधु स्क्रैप का काम करते हैं। दोनों ने दिल्ली में हुई टेंडर प्रक्रिया में BSF से करीब 40 लाख रुपए में AVERO VT EAV प्लेन खरीदा है। 55 लोगों की सिटिंग व्यवस्था वाला प्लेन 15 फीट ऊंचा, 70 फीट लंबा,100 फीट चौड़ा और 20 टन भारी है। वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि स्क्रैप के काम के लिए कई बार सेना का सामान खरीदा लेकिन ये पहली बार है जब इतना बड़ा प्लेन लेकर आए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



