इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, UPSC की तैयारी कर रहे छात्र फंसे; एक छात्रा की मौत

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां राव इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया, जिसमें कुछ बच्चों के डूबने की खबर आ रही है।

Jul 27, 2024 - 22:41
 0  2.4k
इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, UPSC की तैयारी कर रहे छात्र फंसे; एक छात्रा की मौत

नई दिल्ली (आरएनआई) मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के दौरान इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया। हादसे के समय पांच से सात बच्चे यहां फंस गए। शाम करीब 7.01 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली। बेसमेंट काफी पानी भर चुका था। 

हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। बचाव दल को एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। बेसमेंट में काफी अंधेरा है छात्रों के रेस्क्यू कराने में खासी दिक्कत आ रही है। फिलहाल गोताखोर छात्रों की तलाश में जुटे हैं। पंप लगाकर बेसमेंट में पानी भी निकाला रहा है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा दमकल और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की खासी भीड़ वहां पर जुट गई है। फिलहाल तीन छात्रों के गायब होने की सूचना मिल रही है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को अलावा एंबुलेंस और एनडीआरएफ की गाड़ियां मौजूद हैं।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहां हैं। मैं हर मिनट घटना की खबर ले रही हूं। ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको बक्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.