आवेदकों को समय पर ऋण उपलब्ध करायें:- जिलाधिकारी

Sep 17, 2025 - 17:31
Sep 17, 2025 - 17:35
 0  270
आवेदकों को समय पर ऋण उपलब्ध करायें:- जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आहूत बैंर्कस बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा लद्यु उद्योग, मा0 प्रधानमंत्री, मा0 मुख्यमंत्री रोजगार आदि के सम्बन्ध में किये गये ऋण आवेदनों का सत्यापन निर्धारित समय सीमा में कराये और आवेदकों को समय पर ऋण उपलब्ध करायें।

बैठक में जिलाधिकारी ने ऋृण आवेदन लक्ष्य के अनुरूप अच्छी प्रगति पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक की प्रशंसा की तथा पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई बैंक, यूनियन बैंक व इंडियन बैंक की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिये कि जिन बैंक शाखाओं की प्रगति खराब उन बैंक शाखा प्रबंधकों पर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम बैंक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)