आबकारी और पुलिस विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही, 18.50 लाख की अवैध मदिरा और लाहन जब्त

Apr 30, 2024 - 22:58
Apr 30, 2024 - 22:59
 0  1k
आबकारी और पुलिस विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही, 18.50 लाख की अवैध मदिरा और लाहन जब्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं ।

 जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सीमा सक्सेना एवं एसडीओपी दिव्या सिंह राजावत के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त चांचौड़ा के प्रभारी एलआर करोसिया, राधाकिशन आबकारी उपनिरीक्षक गुना-1 एवं टी.आई. चांचौड़ा द्वारा ग्राम भानपुरा में दबिश दी गयी । दबिश दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)F के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्यवाही में कुल 18500 कि.ग्रा. गुड़ लाहन जब्त किया, लाने की असमर्थता के कारण लहान का सेंपल लेकर शेष लहान मौक़े पर ही नष्ट किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 18.50 लाख रुपये है । कार्यवाही में चांचौड़ा पुलिस के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह आबकारी आरक्षक राजेन्द्र कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राठौर, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी की भूमिका सराहनीय रही। आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0