आपदा प्रबंधन के लिए ‘सचेत’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के निर्देश, अलर्ट और चेतावनी मिलेगी सीधे फोन पर

Aug 11, 2025 - 20:35
Aug 11, 2025 - 20:36
 0  81

फतेहपुर (आरएनआई) अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने बताया कि विभिन्न आपदाओं के संबंध में पूर्व चेतावनी के माध्यम से त्वरित आपदा प्रतिक्रिया, सुरक्षा-बचाव तथा व्यापक आपदा जन-जागरूकता हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण आपदा प्रतिक्रिया विभागों व संगठनों द्वारा सचेत मोबाइल ऐप्लिकेशन को अनिवार्य रूप से डाउनलोड करते हुए प्रत्येक विभाग द्वारा फीडबैक व ऐप डाउनलोड विवरण प्रेषित किया जाना अपेक्षित है। मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है। इसलिए जनपद में प्रभावी आपदा प्रबन्धन के उद्देश्य से विभिन्न आपदाओं से संबंधित चेतावनी व अलर्ट प्राप्त करने हेतु अपने-अपने विभाग में अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सचेत मोबाइल ऐप डाउनलोड किये जाने तथा इस संबंध में फीडबैक एवं डाउनलोड विवरण उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित करें। उक्त एप की उपयोगिता संबंधित फीडबैक भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के 9454417876 वाट्सअप नंबर पर अतिशीघ्र उपलब्ध कराएं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0