आपदा ऊपर से बरसती है, नीचे तबाही मचाती है: गुना में सिंधिया की पत्रकार वार्ता
गुना (आरएनआई) केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गत माह जुलाई में हुई अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित कालोनियों का भ्रमण करने के पश्चात रविवार को सुबह सर्किट हाउस गुना में पत्रकार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन को सभी का सहयोग मिले जिन्होंने नदी किनारे पक्का अतिक्रमण किया हे वह इस आपदा में सहयोग करे। आपदा की बारिश ऊपर से आती हे ओर नीचे नदी नालों के माध्यम से तबाही मचा जाती हे। पत्रकार वार्ता में जिले प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली एवं गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया शनिवार को 4.30 बजे गुना आगमन हुआ तत्पश्चात वह नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ स्थित राष्ट्रीय बास्केट बाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार वितरण किया। तपश्चात केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया सबसे पहले भगत सिंह कॉलोनी,वीआईपी कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी, शिव कॉलोनी में गए। इस दौरान एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता में मीडिया से रूबरू होने हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों लोगों से कल मेरा संवाद हुआ। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं, राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा बाढ़ के समय मैंने जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाकर अतिवर्षा एवं बाढ़ की जानकारी ली। अतिवर्षा एवं बाढ़ के समय मैं स्वयं कलेक्टर एवं एसपी से संपर्क में रहा। उन्होंने कहा कि आपका संकट, आपकी कठिनाई, आपके दिल का दर्द मैं भलीभांति समझ सकता हु। श्री सिंधिया ने कहा कि आज मेरा बमोरी विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम हे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



