'आपके पास सिर्फ 24 घंटे, 60 लाख नहीं दिए तो खोपड़ी उड़ा दूंगा'; भाजपा नेता के बेटे को मारने की किसने दी सुपारी?

गाजियाबाद में भाजपा नेता से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। 24 घंटे में रुपये नहीं देने पर उन्हें और उनके बेटे को मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा किसान मोर्चा के अर्थला मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान को यह धमकी भरा लेटर मिला है।

Dec 24, 2024 - 10:00
 0  1.1k
'आपके पास सिर्फ 24 घंटे, 60 लाख नहीं दिए तो खोपड़ी उड़ा दूंगा'; भाजपा नेता के बेटे को मारने की किसने दी सुपारी?

साहिबाबाद (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र न्यू करहैड़ा में भाजपा किसान मोर्चा के अर्थला मंडल अध्यक्ष और पानी कारोबारी से झोले में पत्र भेजकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर 24 घंटे में बेटे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

न्यू करहैड़ा के अनिल चौहान का घर के नीचे ही पानी का प्लांट हैं। वह साहिबाबाद के अर्थला से भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह कार्यालय पर बैठे थे। तभी एक व्यक्ति हाथ में झोला लेकर उनके कार्यालय पर आया। वह कहने लगा कि एक महिला का टिफिन है। वह रखकर जा रहा है। महिला आकर ले जाएगी।

उन्होंने विरोध करते हुए झोला खोलने के बोला। झोले के अंदर एक दूध की बाल्टी थी। जिसमें एक लिफाफे में पत्र था। उन्होंने पत्र खोलकर देखा तो लिखा था कि प्रिय अनिल चौहान आपको और आपके बेटे को मारने की सुपारी मिली है। जीना चाहते हो तो 60 लाख रुपये दे देना। वरना हमारे बॉस ने तेरे लड़के और तुझे मारने के लिए कहा है। तेर घर की और बेटे के बारे में पल-पल की खबर है। मरने के बाद वापस नहीं आएगा।

मारने वाला तो जेल से बाहर आ जाएगा। तेरे पास 24 घंटे हैं। पुलिस 24 घंटे तेरे साथ थोड़ी न रहेगी। इसके बाद उनका और उनके बेटे का नाम लिखिकर काटा दिया गया है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने धमकी भरा पत्र और लिखित शिकायत पुलिस से की है।

पीड़ित ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। वह सभी से मिलजुलकर रहते हैं। अपने काम से काम रखते हैं। बेटे का भी किसी से विवाद होने की बात से इन्कार किया है। धमकी मिलने के बाद से वह और उनका परिवार काफी डरा हुआ है।

पीड़ित ने बताया कि पास में ही लेबर चौक से कामगार को रुपये देकर यह झोला उनके कार्यालय पर भेजने के लिए किसी ने दिया था। कामगार ने पुलिस को बताया कि किसी महिला ने उसे यह झोला दिया था। पुलिस घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मोबाइल नंबरों का विवरण भी जुटा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.