आप बोली- जेल में CM केजरीवाल का वजन गिरना लगातार जारी

21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान सीएम का वजन 70 किलो था, दो जून को वजन घटकर 63.5 किलो हुआ और आज (22 जून) वजन और घटकर 62 किलो हो गया। 

Jun 22, 2024 - 20:24
 0  1.5k
आप बोली- जेल में CM केजरीवाल का वजन गिरना लगातार जारी

नई दिल्ली (आरएनआई) आम आदमी पार्टी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तिहाड़ जेल में लगातार कम हो रहा है और यह चिंताजनक है। पार्टी ने बताया कि अब तक केजरीवाल के वजन में आठ किलो की गिरावट आ चुकी है। 

21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान सीएम का वजन 70 किलो था, दो जून को वजन घटकर 63.5 किलो हुआ और आज (22 जून) वजन और घटकर 62 किलो हो गया। पार्टी ने कहा कि एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सीएम केजरीवाल के घटते वजन को देख उनकी डाइट में पराठा और पूड़ी भी शामिल करने के लिए कहा है। एम्स ने अभी तक केवल खून से संबंधित कुछ टेस्ट ही करवाएं हैं, हार्ट व कैंसर से संबंधित टेस्ट अब तक नहीं हुए हैं। 

सीएम केजरीवाल के वजन लगातार घटने को मैक्स के डॉक्टरों ने गंभीर माना था और कई टेस्ट कराने को कहा था, जिसके लिए सीएम केजरीवाल ने अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने की मांग की थी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.