आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पर्यटक सुविधा केन्द्र :जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई) जनपद हरदोई में एक आधुनिक पर्यटक सुविधा केन्द्र की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। अब इस सम्बन्ध में कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ी है। इसके लिए लखनऊ हरदोई मार्ग पर लोधी गांव के पास भूमि चिन्हित की गयी है। जिलाधिकारी अनुनय झा बताते हैं कि पर्यटन विभाग की इस योजना से लंबी दूरी के यात्रियों और धार्मिक पर्यटकों को लाभ होगा। पर्यटक सुविधा केंद्र में फूड प्लाजा, स्वच्छ शौचालय, पार्किंग, विश्राम के लिए कमरे और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके बन जाने से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

