आतिशी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने दी सलाह

दिल्ली में जल संकट पर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। अनशन का आज चौथा दिन है। वहीं उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भरोसा दिया कि वे हरियाणा सरकार से दिल्ली को पानी दिलाने का प्रयास करेंगे।

Jun 24, 2024 - 15:00
 0  1.1k
आतिशी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने दी सलाह

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस समय गर्मी से दिल्ली वाले परेशान थे और उन्हें ज़्यादा पानी की आवश्यकता थी, तब हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों का पानी रोक दिया। दिल्ली के लोगों ने तो भाजपा को वोट देकर सातों सीटों पर उनके सांसद जितवाये लेकिन बदले में बीजेपी वालों ने दिल्लीवालों को बूँद-बूँद पानी को तरसाने की साजिश रची।

दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के लोगों के हक का पानी को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार कम किया है। इसी पानी के लिए जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं और उनके ‘पानी सत्याग्रह’ का आज चौथा दिन है। आज अनशन स्थल पर ही दिल्ली सरकार के मंत्रियों की बैठक हुई।

पानी सत्याग्रह पर बैठी मंत्री आतिशी को मेडिकल टीम ने आज जांच करने के बाद अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है।

दिल्लीवालों के हक का पानी के लिए जल मंत्री आतिशी का ‘पानी सत्याग्रह’ आज चौथे दिन भी जारी है। इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने अनशन स्थल पर ही एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न की।

आतिशी के अनशन का आज चौथा दिन है। आतिशी ने वीडियो मैसेज जारी किया है। डॉक्टर बता रहे हैं मेरा कीटोन लेवल खतरनाक है। डॉक्टर ने कहा कि मुझे अनशन से उठ जाना चाहिए। दिल्ली में पानी लाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। मैं अपना अनशन जारी रखूंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.