आंबेडकर की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी सहित नेताओं की श्रद्धांजलि

Dec 6, 2025 - 12:32
 0  162
आंबेडकर की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी सहित नेताओं की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (आरएनआई)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें श्रद्धा के साथ याद कर रहा है। संसद भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर वे डॉ. आंबेडकर को नमन करते हैं। उन्होंने लिखा कि बाबासाहेब का दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता तथा संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा हमारी राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी। पीएम ने यह भी कहा कि आंबेडकर के आदर्श विकसित भारत के निर्माण में निरंतर प्रेरणा स्रोत हैं।

वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. आंबेडकर की समानता और मानवीय गरिमा की विरासत संविधान बचाने के उनके संकल्प को मजबूत करती है। संसद परिसर में श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि आंबेडकर जी देश को राह दिखाने वाले महानायक थे और उन्होंने हमें संविधान दिया। आज हर भारतीय का संविधान खतरे में है और उसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन बराबरी, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने में लगाया। वे सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत आवाज थे। देश को उनका सबसे बड़ा उपहार भारत का संविधान है, जिसकी रक्षा करना आज सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कर्तव्य है।

डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि को देश ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाता है, और उनके विचारों व योगदान को याद करते हुए लाखों लोग उन्हें नमन कर रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.