अमेरिका में बड़ा चुनावी विवाद! 10 डेमोक्रेटिक राज्यों ने ट्रंप प्रशासन से पूछा – मतदाताओं का इतना विस्तृत डेटा क्यों माँगा जा रहा है?
पोर्टलैंड (आरएनआई) अमेरिका के दस डेमोक्रेटिक राज्यों ने ट्रंप प्रशासन से कड़ा सवाल पूछा है कि न्याय विभाग राज्यों से मतदाताओं का विस्तृत पंजीकरण डाटा क्यों मांग रहा है। उनका आरोप है कि संघीय एजेंसियां इस जानकारी का इस्तेमाल नागरिकता की जांच के लिए कर सकती हैं, जिससे असली मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाने का खतरा पैदा हो सकता है।
राज्य अधिकारियों ने अटॉर्नी जनरल और गृह सुरक्षा विभाग को पत्र लिखकर कहा कि पहले कभी इतनी बड़ी मात्रा में मतदाता डाटा नहीं मांगा गया और यह स्पष्ट नहीं है कि इसका उपयोग कैसे और किसके साथ साझा किया जाएगा।
कुछ राज्यों ने गोपनीयता और कानूनी आधार का हवाला देते हुए डाटा देने से इनकार कर दिया है, जबकि कई मतदान अधिकार संगठनों ने भी इस मामले में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमे दाखिल किए हैं। रिपब्लिकन नेतृत्व वाले कुछ राज्यों को भी इस मांग पर आपत्ति है।
मतदाता डाटा मांगने को लेकर यह विवाद ऐसे समय में बढ़ा है, जब 2026 के मध्यावधि चुनाव करीब हैं और प्रशासन मतदाता सत्यापन प्रणाली “सेव” को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए बदलाव कर चुका है, जिससे एक साथ हजारों नागरिकता जांच संभव हो गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



