अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी जॉन बोल्टन के घर पर FBI का छापा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के वाशिंगटन डीसी स्थित घर पर एफबीआई छापा मारा है। एफबीआई की ओर से यह कार्रवाई दस्तावेजों से संबंधित जांच के तहतकी गई है। बता दें कि हाल ही में जॉन बोल्टन ने अमेरिकी टैरिफ की आलोचना की थी।
वॉशिंगटन (आरएनआई) डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी मैरीलैंड के बेथेस्डा स्थित बोल्टन के घर पर सुबह 7 बजे के आसपास की गई है। यह कार्रवाई एफबीआई निदेशक काश पटेल के निर्देश पर की गई है। छापेमारी शुरू होने के कुछ ही देर बाद काश पटेल ने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा था, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है... एफबीआई एजेंट मिशन पर हैं।
बता दें कि हाल ही में जॉन बोल्टन ने भारत के साथ टैरिफ प्रकरण पर ट्रंप सरकार को घेरा है। ट्रंप के पूर्व सहयोगी ने कहा था कि अमेरिका ने भारत को रूस और चीन से दूर करने के दशकों पहले से चले आ रहे प्रयासों को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए भारी शुल्कों पर बात करते हुए यह बात कही। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत की तुलना में चीन के प्रति ट्रंप के पूर्वाग्रह की भी आलोचना की और कहा कि यह एक "बहुत बड़ी भूल" हो साबित सकती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



