अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने कार्य को बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन

Jul 27, 2024 - 19:44
Jul 27, 2024 - 19:44
 0  864
अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने कार्य को बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन

कछौना, हरदोई( आरएनआई)थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत लगभग 20 दिन पूर्व राजस्व निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा व लेखपाल गिरजा शंकर यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कार्य करते समय कुछ लोगों ने मारपीट व अभद्रता की थी। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने थाना कासिमपुर तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी, परंतु प्रथम सूचना दर्ज होने व 20 दिन बीत जाने के बाद भी कासिमपुर पुलिस ने अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की है। जिसके चलते सोमवार को राजस्व कर्मियों ने तहसील समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें तीन दिनों में गिरफ्तारी करने की मांग की अन्यथा की स्थिति कार्य को बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करने को कहा। जिसके चलते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सण्डीला ने कठोर निर्णय देते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने तक कार्य को बहिष्कार बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना स्थल पर जिला मंत्री अनिल शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद व अन्य सभी पदाधिकारी व लेखपाल गण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)