अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
हरदोई (आरएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के विवेकानंद सभागार में छात्र-छात्राओं के मध्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जाना और उनसे प्रेरणा ली।
इस अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित भाषण, निबंध एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं के तीन-तीन विजेता छात्र-छात्राओं को आदरणीय अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



