अजित पवार के निधन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया गहरा शोक
गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बारामती में विमान दुर्घटना में जनप्रिय नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
शोक संदेश में सिंधिया ने लिखा है, “स्तब्ध हूँ… निःशब्द हूँ! जनप्रिय नेता और उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के विमान दुर्घटना में निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।”
उन्होंने दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।”
ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आठी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हैशटैग #AjitPawar के साथ अपने शोक संदेश को सार्वजनिक किया।
यह दुखद हादसा पूरे देश में गहरा शोक फैला रहा है और राजनीतिक व सामाजिक नेतृत्व की ओर से लगातार संवेदना व्यक्त की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



