SIR कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने विवेकानंद सभागार में जनपद में संचालित मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि SIR कार्यों में तेजी लाई जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई क्षम्य नहीं होगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 04 दिसम्बर से पूर्व समस्त कार्य हर स्थिति में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी बीएलओ को प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए कार्य कराया जाए। धीमी प्रगति वाले बीएलओ को सचेत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि—
सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं सहायक पंजीकरण अधिकारी अपने क्षेत्रों में SIR कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें।
गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं।
कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष ध्यान देकर बीएलओ के कार्यों की सतत समीक्षा करें।
“Book a Call with BLO” ऐप के लंबित प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित किया जाए।
बैठक में सीडीओ डॉ. सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सान्या छाबड़ा, जिलापंचायत राज अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, पीडी श्री ए.के. मौर्य, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुश्री दिव्या निगम, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



