SDOP ओर TI सम्मानित पेट्रोलियम संपत्तियों की सुरक्षा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सर्वोपरि  -डीजीपी

Mar 14, 2024 - 22:48
Mar 14, 2024 - 22:48
 0  1.7k
SDOP ओर TI सम्मानित पेट्रोलियम संपत्तियों की सुरक्षा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सर्वोपरि  -डीजीपी

भोपाल (आरएनआई) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में 14 मार्च को तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक आयोजित की गई ।  इस बैठक में मध्यप्रदेश में तेल क्षेत्र की कंपनियाें गेल, ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और बीना ऑइल रिफाइनरी ने हिस्सा लिया। बैठक डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई  । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेल और गैस कंपनियों के संचालन में समन्वय, पारदर्शिता और महत्वपूर्ण पेट्रोलियम संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मध्य प्रदेश पुलिस इसे सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित इस बैठक में एडीजी इंटेलिजेंस जयदीप प्रसाद, ओएसीसी के सलाहकार और संयोजक सौरभ तौलुम्बिया, शचि घिल्ड़ियाल तथा पुलिस विभाग और तेल व गैस क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।  

तेल क्षेत्र की कंपनियों की सुरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर गुना जिले के राघौगढ़ की SDOP दीपा डुडवे और निरीक्षक TI जुबेर खान को DGP श्री सक्सेना ने सम्मानित किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0