PM मोदी तिरुवथिरई उत्सव में होंगे शामिल, राजा राजेंद्र चोल के सम्मान में जारी होगा स्मृति सिक्का
चेन्नई (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी त्रिची में होटल से लेकर एयरपोर्ट तक रोड शो करेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से अरियालुर जाएंगे। अरियालुर में पीएम मोदी गंगईकोंडा चोलपुरम में आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। राजा राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर दक्षिण पूर्व एशिया में उनके ऐतिहासिक समुद्री अभियान के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आदि तिरुवथिरई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस समारोह के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। यह उत्सव तमिल कला, संस्कृति और इतिहास का गौरवशाली संगम है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



