PM मोदी का 75वां जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया, कुशीनाथ मंदिर में स्वच्छता व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Sep 17, 2025 - 17:55
Sep 17, 2025 - 17:55
 0  81
PM मोदी का 75वां जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया, कुशीनाथ मंदिर में स्वच्छता व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुशीनाथ मंदिर पर स्वच्छता कार्यक्रम कर मोदी जी का संबोधन, स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान है। उनके नेतृत्व में देश का कायाकल्प हो रहा है। मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धियां देश ने अर्जित की। देश की बुनियादी सुविधाओं में इजाफा हुआ। क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। इस उद्देश्य से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर युवा पीढ़ी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रही है। वह पूरी तरह से राष्ट्र के विकास में योगदान कर रहे हैं। विधायक रामपाल वर्मा व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज व अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित व लिपिक जय बहादुर सिंह सहित भाजपा पदाधिकारीगण व सभासद गणों ने कुशीनाथ मंदिर में झाड़ू लगाकर सेवा पखवाड़ा के रूप में जन्म दिवस मनाया। जन्म दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधि गणों ने देखा, उनके विचारों को सुनकर आत्मसात किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। विधायक रामपाल वर्मा, युवा नेता संचित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज व भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने स्वास्थ्य मेला में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। स्वास्थ्य कर्मियों से योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य मेला में पहला स्टॉल रोगियों के पंजीकरण का लगा था। जिसमें कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष महिलाओं ने पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयुष्मान भारत, मातृ एवं शिष्य सुरक्षा, निपुण कछौना, क्षय रोग निवारण, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग अभियान, होम्योपैथ, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, नेत्र प्रशिक्षण केंद्र, एनसीडी स्क्रीनिंग, राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम, टीवी विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए थे, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध कराई। मुख्य अतिथि द्वारा 10 टीवी रोगियों, 6 पोषण किट एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का फायदा उठाया।


इस अवसर पर अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र शुक्ला, स्वास्थ्य कर्मी डॉ० अखिलेश कुमार, डॉ राजकुमार, विकास सिंह, मनीष चौधरी, आशीष सिंह गौर, पूरी टीम भाजपा पदाधिकारी गण अजय बाजपेई, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, योगेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री अजय शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, युवा नेता संचित अग्रवाल, अर्जित वर्मा, शिवम मिश्रा, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, विजय सिंह, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री अरुण वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, ग्राम प्रधान सदाशिव गुप्ता, अनूप दीक्षित, प्रधान बलवीर सिंह, राहुल अग्रवाल, भैया लाल द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश सिंह, संजय सिंह, सलिल दीक्षित, विनय शुक्ला, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, अमित सिंह, अवधेश रावत, प्रेम यादव, आनंद बाजपेई, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों व प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)