ABVP प्रांत मंत्री पूनम भाटी एग्जाम में नकल करते पकड़ी गईं, NSUI ने मांगा इस्तीफा
जोधपुर (आरएनआई) जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में MA हिंदी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान ABVP की प्रांत मंत्री पूनम कंवर भाटी को नकल करते हुए पकड़ा गया। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राजर्षि राणावत ने उनके पास से मोबाइल बरामद किया।
पुलिस ने पूनम भाटी की परीक्षा कॉपी जब्त कर ली और उनके खिलाफ नकल करने का प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के समय डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने जांच के दौरान उन्हें शंका के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद उन्हें दूसरी कॉपी दी गई।
पूनम भाटी पहले भी 2024 में NSS की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय परेड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे जैसलमेर के झिनझिनयाली गांव की निवासी हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संगठन प्रांत मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
NSUI ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूनम भाटी से उनके पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस बीच पूनम भाटी ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है और सियासत गरमा गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



