27 अगस्त से प्रारंभ हो रहे 14वें भव्य श्री गणेश महोत्सव की पत्रिका का हुआ विमोचन

Aug 17, 2025 - 18:42
Aug 17, 2025 - 18:42
 0  162
27 अगस्त से प्रारंभ हो रहे 14वें भव्य श्री गणेश महोत्सव की पत्रिका का हुआ विमोचन

कछौना(हरदोई) (आरएनआई) श्री गणेश महोत्सव 14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव की पत्रिका का विमोचन नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज के निज निवास पर किया गया। गणेश जी की प्रतिमा का विधि विधान पूर्वक पूजन कर कार्यक्रम में पत्रिका का विमोचन किया गया। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह गणेश महोत्सव कछौना का धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम है। महोत्सव के दौरान कछौना कस्बा में उत्सव जैसा माहौल रहता है जिसमें नगर सहित क्षेत्र के दूर दराज के आम जनमानस बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। कछौना के नौनिहालों व युवाओं के अंदर प्रतिभाओं को निखारने का मंच मिलता है। इस कार्यक्रम का लोगों को इंतजार रहता है। धीरे-धीरे आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के कारण कछौना की पहचान बन गई है। श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के संयोजक नेताजी राव मराठा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया कि 14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अगस्त से भव्य श्री गणेश दरबार सजाया जाएगा। गणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया जाएगा। बागेश्वर धाम से पधारे पूज्य श्री मिश्रा बंधु महाराज (जुड़वा गंगा रतन) द्वारा गीत संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। गीत संगीत के साथ सुंदरकांड के पाठ में ही अलग ही आध्यात्मिक वातावरण हो जाएगा। 28 अगस्त को माता का दरबार व 56 भोग भव्य कार्यक्रम होगा। 29 अगस्त को बाल उत्सव में नौनिहाल युवा अपने अंदर छिपी प्रतिभा, नृत्य, गीत, नाटक के माध्यम से मंचन करेंगे। बाल उत्सव कार्यक्रम काफी मनमोहक होता है जिसमें छोटे-छोटे बच्चे युवा गीत संगीत नृत्य नाटक के माध्यम से अलग माहौल पैदा कर देते हैं जिससे दर्शक झूम उठते हैं। 30 अगस्त को खाटू श्याम बाबा का जागरण आयोजन किया जाएगा जिसमें बाबा श्याम जागरण पार्टी लखनऊ के गायक द्वारा किया जाएगा। 31 अगस्त को पहली बार राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा होगा। 1 सितंबर को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रयागराज हास्य कवि गीतकार फर्रुखाबाद वीर रस के कवि इटावा, श्रृंगार रस के कवि कवियित्री अपनी कविताओं के माध्यम से कवि सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। 2 सितंबर को विशाल शोभा यात्रा एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें नगर सहित क्षेत्र के पुरुष महिलाएं बच्चे भाग लेते हैं जोकि विशेष आकर्षण का केंद्र होता है।

इस पत्रिका के विमोचन के दौरान नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज, प्रखर गुप्ता मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार पांडे, प्रांशु गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नेताजी राव मराठा, पीयूष गुप्ता, तुलसी गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, गीतकार अंकुल सोनी, अनूप सिंह, विशाल गुप्ता, श्याम जी गुप्ता अंशु, रवि शुक्ला, आनंद बाजपेई, विपुल गुप्ता, आशीष गुप्ता, टोनी गुप्ता, संजय सोनी सहित टीम के सदस्यगण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)