लोकसभा निर्वाचन- 2024 की तैयारियों के तहत संभागीय आयुक्त एवं आई जी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

Mar 26, 2024 - 16:05
Mar 26, 2024 - 16:06
 0  4.8k
लोकसभा निर्वाचन- 2024 की तैयारियों के तहत संभागीय आयुक्त एवं आई जी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े एवं पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविन्द सक्सेना ने आज आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज राघौगढ़ में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र की विधानसभा राघौगढ़ एवं चांचौड़ा के लिए बनाये गए मतदान सामग्री वितरण स्थल का अवलोकन किया।

 इस दौरान उन्होंने वितरण स्थल, ईव्हीएम मशीनों हेतु बनाये गए स्ट्रॉन्ग रूम, पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा सहित अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0