17 वे राज्य स्तरीय डोजबॉल प्रतियोगिता का समापन, टूर्नामेंट संयोजक राजेश अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरण
गुना (आरएनआई) स्थानीय संजय स्टेडियम में 17 वी राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष डॉजबाल टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुक़ाबले खेले गए , सभी मुक़ाबले वेहद रोचक एवं दिलचस्प रहे । प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के कुल 47 मैच खेले गए जिसमें बालिका वर्ग में देवास जिले ने बाजी मारी एवं उपविजेता मंडला जिले की टीम रही वहीं तृतीय स्थान अशोकनगर जिले को प्राप्त हुआ । बालक वर्ग में भी विजेता देवास जिला ही रहा उपविजेता मेजबान गुना जिला रहा एवं तृतीय स्थान जबलपुर जिले ने हाँसिल किया ।
प्रतियोगिता का गरिमामयी समापन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर किया गया जिसमें टूर्नामेंट संयोजक समाजसेवी राजेश अग्रवाल द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया वहीं मैच के सभी निर्णायकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए सभी जिला सचिवों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
आयोजन के दौरान विभिन्न समितियों में कार्य देख रहे सभी पदाधिकारियों को भी अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
ज्ञात रहे कि दिनांक 20 सितम्बर 2025 से जापान में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में पूर्व से चयनित चार खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया एवं उन्हें देश का मान बढ़ाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं ।क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग सुरेंद्र पाल सिंह परिहार 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्ति होने जा रहे हैं , उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के चलते उन्हें शाल , श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।इस टूर्नामेंट के संयोजक राजेश अग्रवाल के द्वारा मध्यप्रदेश डॉजबाल के सचिव प्रवीण सांधेय जी के साथ प्रतियोगिता की सूक्ष्म समीक्षा करते हुए आगामी समय में राष्ट्रीय स्तर की डॉजबाल प्रतियोगिता गुना में आयोजित कराने की घोषणा की गई और कहा कि प्रतियोगिता में हमारे द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा ।
निश्चित ही जब हमारे जिले में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी तो हमारे गुना जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर जगमगाएगा ।
संयोजक राजेश अग्रवाल ने भरे मंच से अपने सारगर्भित उद्बोधन में यह भी कहा कि खेल प्रतियोगिताओं हेतु मैं हमेशा आप सभी के बीच उपलब्ध हूँ एवं हमारे सांसद हमारे मुखिया महाराज सिंधिया भी खेलों के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं और हमें जहाँ भी खेलों हेतु अथवा हमारी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई महसूस होगी वहां हमें उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा ।
पुरस्कार वितरण समारोह में हमारे विशेष सहयोगी सार्थक राठौर अध्यक्ष ओबीसी नगर मंडल, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पवन शर्मा , भव्यसिंह लांबा सोनाली कॉलेज , प्रदीप सेन ओमकार कॉलेज , दीपक रघुवंशी ग्रीन माउंटेन वॉटर पार्क सुरेंद्र पाल सिंह कपूर , सरदार तौफीक फारूकी नेशनल स्कूल , डॉ भूपेंद्र धाकरे , दिलीप सेन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गुना भी उपस्थित रहे ।इन सभी लोगों ने टूर्नामेंट में प्रतियोगिता में कार्यक्रम का कुशल संचालन शिवराज सिंह भदोरिया एवं राहुल तिवारी किट्टू ने किया वहीं दुर्गेश सक्सेना ने आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर जिला डोज बॉल संघ के सचिव गोविंद सेन , अब्दुल रशीद , रूपेश ग्वाल हितेंद्र रघुवंशी , वैभव शर्मा , देवेंद्र शर्मा , बृजेश यादव , कमलकांत शर्मा , सत्येंद्र सिंह चौहान एवं राकेश सिंह कीड़ा अधिकारी ब्यावर उपस्थित रहे ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



