14 वें श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन

Sep 2, 2025 - 18:58
Sep 2, 2025 - 19:01
 0  108
14 वें श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति द्वारा आयोजित 14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव में सोमवार को विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कवियों ने वीर रस, हास्य रस, श्रृंगार रस की कविताओं व ओजस्वी वाणी से श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस विराट कवि सम्मेलन के प्रायोजक प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल के दिशा निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवित्री प्रीती पाण्डेय की वाणी वंदना से हुई। हरदोई से युवा कवि आदेश तिवारी ने कविता कहीं सिर्फ खुद को उठाना नहीं चाहता मैं, किसी को झुकना नहीं चाहता मैं, रोशनी सिर्फ मेरे तलक ही रहे, इस तरह जगमगाना नहीं चाहता मैं, कविता पढ़ कविता पाठ शुरू किया, प्रतापगढ़ से पधारे ओजस्वी कवि लवकेश यदुवंशी ने कविता कहीं "भले ही मौत मेरी आ जाए युद्ध में, लेकिन मुझे गर्व है मरता हूं मैं भारत की माटी में" कविता पढ़कर वहवाही लूटी। फर्रुखाबाद से आए गीतकार उत्कर्ष अग्निहोत्री ने रिश्तों में पड़ती नहीं यूं ही व्यर्थ दरार, कुछ तुम जिम्मेदार हो, कुछ हम जिम्मेदार कविता पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टूंडला से हास्य कवि लठूरी लठ्ठत ने अपनी कविताओं से सभी को गुदगुदाया, उनकी कविताओं हिंदी के बल सारी दुनिया डोल लेते है, अंग्रेजी तो पौवा पीकर भी बोल लेते है पर, जमकर श्रोताओं ने ठहाके लगाएं, धोखाधड़ी अलंकार कविता पर सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर व्यंग्यात्मक प्रकाश डाला। हास्य कविताओं के माध्यम से समाज का अल्ट्रासाउंड किया। इटावा के वीर रस के कवि देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहीं याद कीजिए कि नीति का या अनीति के अड़े थे, विविध कला के सिद्धहस्त "धर्म युद्ध में पापियों के पक्ष में पितामह खड़े थे और केशव भी यह कहां तटस्थ धर्म युद्ध में" पढ़कर एक ऊर्जा का संचार भर दिया। प्रतापगढ़ से आई कवित्री प्रीती पाण्डेय ने मन की सरहद में घूम लेती हूं, इन हवाओं में झूम लेती हूं, याद जब भी तुम्हारी आती है। प्रयागराज से आए लाफ्टर कवि राधे श्याम भारती की व्यंग्य रचना सर बोझ ग्रहस्थी का लिए हांकता रहा, बढ़ाओ को हिम्मत से सदा लांघता रहा, घर में महाभारत मेरे बेटों ने रच दिया, मैं जिंदगी भर राम कथा बताता रहा, कविता पर जमकर तालियां बाजी। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि अजीत शुक्ला के निर्देश में रात भर कविता पाठ के रस में श्रोता जुड़े रहे। उनकी कविता "शहर की हवा क्या लगी, अब गांव नहीं छूते, दौलत आ गई तो गरीबों के पांव नहीं छूते" बहुत साराही गई। उन्नाव से पधारे युवा लोक प्रिय कवि स्वयं श्रीवास्तव की उपस्थिति से तालियों की गड़गड़ाहट से पण्डाल में शोर मच गया। स्वयं श्रीवास्तव प्रेम के कवि हैं। वह कविताओं के माध्यम से युवाओं के मुद्दे, सामाजिक मुद्दों को बखूबी से उठाया। उनकी कविताओं से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है। आज की दौड़ भाग जिंदगी में युवाओं को प्रेरणा से भर देते हैं। "मुझको न रोकिए न यह नज़राने दीजिए मेरा सफर अलग है मुझे जाने दीजिए, ज्यादा से ज्यादा होगा यह की हार जाएंगे, किस्मत तो हमें अपनी आजमाने दीजिए" इस कविता से युवा उछल पड़े। दूसरी कविता हर शौक बदलना ही पड़ता घर के वास्ते इस पर सभी श्रोता साथ में गुनगुनाने लगे। फिर कविता मजबूरियों का नाम हमने शौक रख दिया। कविता के श्रृंखला में पहली लड़ाई जीतनी है। अपने आप से युवा कवि ने अपनी कविताओं से सरकार को आईना दिखाने का कार्य किया। उनकी कविताओं में आम आदमी व युवाओं का दर्द झलकता है। समाज की सच्चाई, रिश्तो की गहराई, जीवन के संघर्ष का चित्रण होती है। उनकी रचनाओं में सरल भाषा, गहन भावनाएं, आम आदमी की आवाज, देश के मुद्दे झलकते हैं। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत साबित हो रहे हैं। हिंदी साहित्य का उभरता हुआ चेहरा है। विराट कवि सम्मेलन में अधिशासीय अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित ने बेहतरीन तरीके से संचालन किया। उन्नाव की मिट्टी की खुशबू उनके अभिव्यक्ति से झलक रही थी। कछौना कस्बा वासियों को उनकी इस प्रतिभा का मंचन देखने को मिला। नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज ने प्रबुद्धजनों और कवियों को सम्मानित किया। 

            इस अवसर पर कस्बा सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन, शिक्षक, व्यापारी, उद्यमी, पत्रकार, डॉक्टर, पुरुष, महिलाओं ने कवि सम्मेलन का आनंद उठाया। हरदोई नगर पालिका के अध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सामाजिक कार्यकर्ता भरत पाण्डेय, प्रीतेश दीक्षित, सेवा निवृत पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, सेवानिवृत्ति शाखा प्रबंधक डी०के० दीक्षित, संरक्षक व्यापार मंडल रामखेलावन गुप्ता, भल्ले अग्रवाल, जय भगवान अग्रवाल, पूर्व प्रधान देवी शंकर शुक्ला, एस०पी० सिंह, मुस्कान हास्पिटल के डॉक्टर प्रमोद यादव, प्रबंधक डॉ० शिवराज सिंह, प्रदीप कुमार, अजय गुप्ता, क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, डॉक्टर दुर्गेश पाठक, विनय शुक्ला, दिवाकर शर्मा, राहुल अग्रवाल, डॉक्टर सुशील गुप्ता, अनूप दीक्षित, अनूप सिंह, आनंद बाजपेई, गोपाल जी गुप्ता, लालन गुप्ता, भाजपा नेता क्रांतिवीर सिंह, शिवम मिश्रा, रामेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता, नेता राव मराठा, अंशु गुप्ता, तुलसी गुप्ता, आशुतोष प्रजापति सहित समस्त सभासद गण, कस्बा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कविता पाठ का आनंद उठाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)