सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

May 15, 2024 - 16:47
May 15, 2024 - 16:47
 0  1.1k
सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

कछौना(हरदोई)( आरएनआई )केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कस्बा कछौना में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया। परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थी झूम उठे। यह छात्र आगे चलकर जीवन के विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य कर देश को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उत्तीर्ण हुए सभी छात्र अपनी सफलता का श्रेय परिवार व गुरूजनों को दे रहे हैं। विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र प्रशांत कुमार 82.6%, शुभम कुमार 78.6%, अमन कुमार 77%, कक्षा 12 के रोशन 84.6%, शिवा कुशवाहा 81.4%, राजवीर 79%, देवेश कुमार 75% अंक अर्जित कर परीक्षा उत्तीर्ण की। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय अपनी अलग पहचान बनाए है। ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड शिक्षा प्रदान कर अलख जगा रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)