हरदोई में 85 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, हर किसान को समय से मिलेगी खाद: अनुनय झा
हरदोई (आरएनआई) विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्पष्ट किया कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएम ने बताया कि फिलहाल जनपद में 85 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद भंडारित है। वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए 63 सहकारी समितियों व 43 सचिवों की निगरानी में सभी केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक केन्द्र पर खाद वितरण का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए हर केन्द्र पर दो पल्लेदार और चार सदस्य तैनात किए गए हैं।उन्होंने कहा कि जिले में मूंगफली क्रय केन्द्र पहले से संचालित हैं और शीघ्र ही धान क्रय केन्द्र भी शुरू किए जाएंगे, जिससे किसानों की उपज की खरीद सुगमता से हो सके। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और उन्हें सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से दिलाया जाए।किसान दिवस पर भूमि संरक्षण इकाई-द्वितीय की ओर से किसानों को खेत तालाब योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीओ सान्या छाबड़ा, उप निदेशक कृषि सतीश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



