हरदोई में शिक्षकों को मिला मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण
हरदोई (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण, उपचार और मानसिक बीमारियों की पहचान पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि आज के समय में तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याएँ बच्चों व बड़ों दोनों में तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर लक्षण पहचानना और सही उपचार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन को संतुलित व सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दौरान टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की भी जानकारी दी गई, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति 24 घंटे विशेषज्ञ परामर्श ले सके। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित शिक्षक शामिल हुए।
इस मौके पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा, अंशु सूरी, विकास गुप्ता, संजय वर्मा एवं वरुण कुमार मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



